चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के लिए ठीक हो चुके लोगों का प्लाज्मा वरदान बनकर उभरा है. मरीजों को ठीक हो चुके लोगों का प्लाज्मा चढ़ाया जा रहा है, जिससे उनकी हालत में सुधार देखा जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस कदम की तारीफ की है.